मन को प्रसन्न रखना श्रेष्ठ तप है: सुधांशु महाराज

मन को प्रसन्न रखना श्रेष्ठ तप है: सुधांशु महाराज

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरु। स्थानीय विश्व जागृति मिशन की बेंगलूरु शाखा द्वारा सुधांशु महाराज की निश्रा में चल रहे अमृत ज्ञान वर्षा के आखिर दिन रविवार को जयनगर स्थित पूर्णिमा कन्वेंशन सेन्टर में पूर्व एसीपी मुनिरत्ना, जगदीश गिलड़ा एवं निरंजन सारडा शामिल हुए। व्यास पूजन श्यामसुन्दर सुल्तानिया द्वारा सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में कहे गए अमृत ज्ञान की सन्देश देते हुए कहा कि हर समय प्रसन्न रहने का स्वभाव बनाएं। हमारा मन जहां भी लगता है उसे कई गुणा बढ़ा देता है। किसी की बुराई पर मन टिक जाता है तो हजार गुणा बुराई उसमें नजर आएगी। उसकी अच्छाई में भी दोष नजर आएगा लेकिन अगर हमारा मन किसी के अच्छाई पर टिके उस व्यक्ति हर व्यवहार एवं हर रूप अच्छा लगता है।

सत्य का मार्ग कठिन पर परिणाम सुखद होते हैं : सुधांशु महाराज

सत्य का मार्ग कठिन पर परिणाम सुखद होते हैं : सुधांशु महाराज

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरू। विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में जाने माने सुधांशुजी महाराज के मुखारविंद से ‘अमृत ज्ञानवर्षा’ का चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। पहले दिन राजनकुंटे स्थित श्रीधाम आश्रम में सुधांशुजी महाराज ने सत्य के मार्ग पर चलने की सलाह देते हुए कहा कि मानव बुद्धिजीवी है और उसे विवेक से काम लेना चाहिए। सद्मार्ग शुरू में तो बहुत कठीन होता है परन्तु अंत में सुखद फलदायी होता है। संतश्री ने कहा कि सत्य को कोई पराजित नहीं कर सकता। व्यक्ति को सत्य मार्ग पर चलने में कठिनाई जरूरी आती है परन्तु लम्बे अंतराल में व्यक्ति को सुख मिलता है। सत्य हमेशा शाश्वत होता है, सत्य को छिपाया जा सकता है परन्तु उसे प्रकट होने से भी रोका नहीं जा सकता। सत्य जीवन जीने की कला है। सत्य हमें प्रभु की ओर उठाया हुआ पहला कदम है। व्यक्ति को हमेशा एक कदम उठाने का ही प्रयास करना चाहिए, क्योंकि बाद में तो सत्य का साथ देने वाले का हाथ स्वयं प्रभु संभाल लेते हैं। इससे पूर्व गुरुवार को सुबह आचार्य श्री का बेंगलूरू एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। संस्था के प्रधान केके टांटिया, सुभाष गोयल, गुलशन खन्ना, श्यामसुन्दर सुल्तानिया, प्रमोद टांटिया, आदित्य टांटिया, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, गोपाल लाठ आदि ने संतश्री का स्वागत किया। आश्रम में संतश्री का भव्य स्वागत किया गया।

जीवन की यात्रा शुभ से शुभ की ओर करें : सुधांशु महाराज

जीवन की यात्रा शुभ से शुभ की ओर करें : सुधांशु महाराज

विश्व जागृति मिशन के पुणे मण्डल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पूर्व दो दिवसीय भक्ति सत्संग एवं गुरु दर्शन का आयोजन मनपा के श्री गणेश कला क्रीडा रंगमंच में आयोजन किया गया है।
जीवन की यात्रा शुभ से शुभ की ओर करें

सुंदरनगर में 1 से 4 जून तक होगा विराट भक्ति सत्संग, सदगुरू श्री सुधांशु महाराज श्रद्धालुओं को अपने आर्शीवचनों से करेंगे निहाल…!!!

सुंदरनगर में 1 से 4 जून तक होगा विराट भक्ति सत्संग, सदगुरू श्री सुधांशु महाराज श्रद्धालुओं को अपने आर्शीवचनों से करेंगे निहाल…!!!

Bhakti Satsang Sundarnagar

 

Virat Bhakti Satsang, Sundarnagar

 

Watch Video here 👇

https://fb.watch/kJAQwP37D4/

 

Beautiful glimpses of divine discourses in Haryana

सदगुरु की प्रेरणा से सौभाग्य होता है जागृत : सुधांशु महाराज

सुधांशु महाराज के पावन सानिध्य में दिन शनिवार (17 सितंबर) को करनाल के मेरठ चौंक स्थित पावनधाम आश्रम सांय 4 बजे से 7 बजे तक आश्रम के सत्संग हाल के नवीनीकरण के निमित्त एक दिव्सीय भक्ति सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

[Best_Wordpress_Gallery id=”181″ gal_title=”Karnal 17 sept”]

पंचकूला 18 सितंबर – ‘परमात्मा से बात करने के लिए होती है मौन की जरूरत’ – सुधांशु महाराज ने दिए सफलता के मंत्र, व्याख्यान सुनने इंद्रधनुष सभागर में उमड़ी भीड़

[Best_Wordpress_Gallery id=”183″ gal_title=”Panchkula 18 sept”]

नकारात्मक सोच से खुद को प्रभावित नहीं होने दें

अंबाला। विश्व जागृति मिशन अंबाला मंडल ने परम पूज्य आचार्य सुधांशु महाराज के पावन सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया।