Featured News

गुरु कृपा सेवा संस्थान सरहिंद में आंखों की कई बीमारियों के इलाज के लिए चौहान फार्मेसी हरिद्वार द्वारा विश्व जागृति मिशन के सहयोग से कैंप लगाया गया

5 April 2024

आपको बड़े ही हर्ष और उल्लास से सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 5 मार्च को गुरु कृपा सेवा संस्थान सरहिंद में आंखों की कई बीमारियों ( जैसे सफेद मोतिया, काला मोतिया, आंखों में जाला आना, खराब लेंस, आंखों से पानी आना, आदि) के इलाज के लिए चौहान फार्मेसी हरिद्वार द्वारा विश्व जागृति मिशन के सहयोग से कैंप लगाया गया।

लगभग 370 लोगों की आंखों का फ्री चेक अप किया व फ्री दवाई डाली गई।

इस कैम्प में एक 35 मरीज ऐसे थे जिनकी आंखों में लैंस के बाद परेशानी आ रही है और 5 मरीजों को काला मोतिया और इनमें से ज्यादा को लाभ प्राप्त हो रहा है।

हम परम पिता परमात्मा का धन्यवाद करते हैं जिनकी कृपा और गुरु कृपा सेवा संस्थान के प्रयास से इन मरीजों मैं से ज़्यादातर लोगों को बिना आपरेशन इस दवाई से अपने आप को लाभाविन्त महसूस कर रहे हैं।

यह कैंप हर महीने की 5 तारीख को सुबह 9.30 से 12.30 तक गुरु कृपा सेवा संस्थान सरहिंद में ही लगाया जाएगा।🙏🙏🙏

भक्त वह है जिसके प्राणों में परमात्मा बसते हैं: सुधांशु जी महाराज

31 Mar 2024

पल पल न्यूजः करनाल, 30 मार्च
 
विश्व जागृति मिशन करनाल मंडल के सौजन्य से स्थानीय पावन धाम आश्रम में आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भक्ति सत्संग के तीसरे दिवस का शुभारंभ सुमधुर भजनों से हुआ। व्यास पूजन के उपरांत भक्तों ने माल्यार्पण कर पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
उपस्थित भक्तों को संदेश देते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि जिसकी लगन जहां होती है उसकी दृष्टि संसार में सर्वत्र उसी वस्तु को तलाशती है। भगवान का भक्त संसार में सर्वत्र अपने परमात्मा की दिव्यता का दर्शन करता है। फूलों के विविध प्रकार, फलों के अलग-अलग स्वाद, अलग-अलग ऋतु, धरती आकाश, सागर, पर्वत, नदियों की सुंदरता भक्तों को प्रभु की महिमा की याद दिलाती है। जिसका मन प्रभु के रंग में रंगा है, जिसने अपने प्राणों में भगवान नाम को बसाया है । उसकी चर्चा के केंद्र में भी भगवान ही होते हैं। उसे भक्तों की संगति ही पसंद आती है।
 
भगवान की महिमा सुनकर ही वह खुश होता है भगवान की महिमा की चर्चा करता है। उसका तन, मन, धन अपने प्रभु के लिए अर्पित होता है। ऐसा भक्त चलते फिरते उठते बैठते श्वास श्वास में भगवान का नाम जप करता है। उसकी चिंतन धारा परमात्मा की ओर ही प्रवाहित होती है। प्राणी मात्र में वह उसी ईश्वर तत्व को तत्वतः देखता है। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग में प्रगति के लिए सदगुरु से मंत्र प्राप्त कर नियमपूर्वक जप करें। जप जितनी श्रद्धा एवं प्रेम से करेंगे उतनी जल्दी कृपा होगी।

पुण्य कर्म से ही परम शांति, परम आनंद की प्राप्ति होती है : सुधांशु जी महाराज

30 Mar 2024

करनाल, अभी अभी 
 
विश्व जागृति मिशन करनाल मंडल के सौजन्य से स्थानीय पावन धाम आश्रम में दिनांक 28 मार्च से 31 मार्च तक चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग का आयोजन परम पूज्य आचार्य सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में किया गया है।
 
सत्संग का शुभारंभ विश्व जागृति मिशन के संस्थापक पूज्य सुधांशु जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें पूज्य महाराज का सहयोग आचार्य : करनाल मंडल प्रधान राजेंद्र भारती, पानीपत मंडल प्रधान जगजीत आहूजा एवं पटियाला मंडल प्रधान अजय अलिपुरिया ने किया । व्यास पूजन के पश्चात कई गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण करके पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । सत्संग के प्रथम सत्र में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए पूज्य गुरुदेव ने कहा कि जीवन में परम शांति परम आनंद पाने के लिए अपने कर्म को सत्कर्म बनाएं। पुण्य कर्म से ही शांति और आनंद की प्राप्ति संभव है। संचित पाप कर्म के कारण जीवन में रोग, दरिद्रता, दुर्भाग्य, कलह, दुख एवं पीड़ा की प्राप्ति होती है। पाप से दुर्बुद्धि, निंदा आलोचना करने वाली वाणी, उपकार को नहीं मानने की प्रवृत्ति बढ़ती है।  धन्यवादी बनने से जीवन धन्य होता है। परमात्मा को उसके हर देन के प्रति हृदय से धन्यवाद दें। 

सुधांशु महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग - पुणे मंडल

20 Mar 2024

 पुणे, 20 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
विश्व जागृति मिशन पुणे मंडल द्वारा श्री सुधांशुजी महाराज के पावन सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन 21 मार्च से शुरु हो रहा है। यह सत्संग 23 मार्च तक चलेगा।
 
यह कार्यक्रम थोपटे बैक्वेंटस् कोकणे चौक, मेट्रो हॉस्पिटल के पास रहाटणी में होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 21 मार्च को होगा। जिसमें शाम 5 बजे से 7 बजे तक भक्ति सत्संग का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 22 और 23 मार्च को प्रातः 9 से 11 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक भक्त सत्संग होगा।
 
इसके साथ ही 23 मार्च को दोपहर 12 बजे मंत्री दीक्षा का कार्यक्रम भी होगा। जिसमें गुरुदेव सुधांशुजी महाराज भक्तों को मंत्र दीक्षा प्रदान करेंगे। यह जानकारी विश्व जागृति मिशन पुणे मंडल द्वारा दी गई है। उल्लेखनीय है कि विश्व जागृति मिशन की देश-विदेश में इसकी कुल 80 से ज्यादा शाखाएं हैं। इस मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज भारत में ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म और जनकल्याण का संदेश प्रचारित कर रहे है। इनका मिशन निर्धनों और कमज़ोर व्यक्तियों की सहायता करना है।

जीवन उत्कृष्ठ बनता है जब शिष्य गुरुमय होता है : संत सुधांशु जी महाराज

08 Jan 2024

महापौर दक्षेश भाई मवानी, उप महापौर नरेन्द्र भाई पाटिल एवं स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष राजन भाई पटेल भी रहे सत्संग में उपस्थित, लिया गुरुदेव से आशीर्वाद जय
 
सूरत। डायमंड शहर सूरत के रामलीला मैदान में राष्ट्र सन्त परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया गया है। सत्संग में देश भर के विभिन्न मंडलों से आए गुरु भक्तों एवं धर्मप्रेमियों ने पूज्य महाराज श्री के माध्यम से गीता का सारगर्भित संदेश सुना। इसी कड़ी में महापौर दक्षेश भाई मवानी, उप महापौर नरेन्द्र भाई पाटिल एवं स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष राजन भाई पटेल भी रहे सत्संग में उपस्थित रहे और लिया गुरुदेव से आशीर्वाद मनपा पदाधिकारियों ने परम पूज्य संत सुधांशु जी का धर्मनगरी सूरत आने पर अभिनन्दन किया।

शुभ कर्म मनुष्य का रक्षा कवचः सुधांशु महाराज

06 Jan 2024

सूर्यनगरी सूरत के रामलीला मैदान में बह रही ज्ञान गंगा
शुभ कर्म मनुष्य का रक्षा कवचः सुधांशु महाराज

सूरत. विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय भक्ति सत्संग महोत्सव के दूसरे दिवस के प्रातःकालीन सत्संग में व्यासपीठ से सुधांशु महाराज ने कहा, जीव कर्म बंधन से बंधा है । शुभ और अशुभ कर्म ही मनुष्य का सौभाग्य या दुर्भाग्य बनकर सामने आता है। सत्संग से पहले महाराज का अभिनन्दन साकेत के सावरप्रसाद बुधिया व श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोदी आदि ने किया।

वरुड़ में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग

18 Dec 2023

वरुड़ में सुधांशु महाराज का भक्ति सत्संग
सांस्कृतिक नगरी वरुड़ शहर में पहली बार ही प. पू. सुधांशु महाराज के विशाल भक्ति सत्संग कार्यक्रम का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है

मुख्यमंत्री मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने लिया सुधांशु जी महाराज से आशीर्वाद

04 Nov 2023

विश्व जागृति मिशन पटियाला मण्डल के द्वारा आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग महोत्सव में मुख्‍यमंत्री श्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार आचर्य सुधांशु जी महाराज से उनके निवास स्थान पर उपश्थित हो उनसे आशीर्वाद लिया।

आचार्य सुधांशु जी महाराज का पटियाला में आगमन

03 Nov 2023

24 घण्टों में 24 मिनट अपने लिए निकालें – आचार्य सुधांशु जी टियाला / अजय गुप्ता – इस कलिकाल में धर्म एवं मानवता की ज्योति समय पर आए संतों, महापुरूषों और ज्ञानी जनों के प्रयासों से ही जागृत है। वर्तमान युग में आपनी चेतना शक्ति के प्रकाश द्वारा संसार के अंधकार को मिटाने के लिए चन्द्रमा (सुधांशु ) बन कर सम्पूर्ण धरा को आलोकित कर प्रातः स्मरणीय, परम पूज्यनीय, नित्य वंदनीय, परम श्रद्धेय पूज्य सद्गुरुदेव महाराज आचार्य सुधांशु जी महाराज लोगों को भीड़ से निकाल कर प्रभु से जोड़ रहे हैं।

उनकी इस प्रवचन शृंखला में आज दिनांक 02.11.2023 दिन वीरवार स्थानीय वीर हकीकत राय मैदान में श्री सुधांशु जी का शुभ आगमन हुआ। सांय 5 बजे परम आदरणीय श्री सुधांशु जी महाराज के प्रवचनों का प्रथम सत्र प्रारम्भ हुआ। सत्र के प्रारम्भ नें भक्तों ने बहुत ही मधुर गीतों का आनन्द उठाया।

विश्व जागृति मिशन का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

16 Aug 2023

विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मंडल के तत्वावधान में परमपूज्य सुधांशुजी महाराज द्वारा संस्थापित अमृतधाम आश्रम में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में विश्व जागृति मिशन द्वारा तिरंगा फहराया गया।

Read More >>

3 Aug 2023

पानीपत, 3 अगस्त (स.ह.): परम पूज्य सुधांशु महाराज एवं डा. अर्चिका की प्रेरणा से विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल द्वारा तहसील कैंप स्थित ए-वन स्कूल में युवा अभ्युदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि सी.एम.ओ. डा. जयंत आहूजा एवं जिला भाजपाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता द्वारा ज्योत प्रज्वलित करके किया गया।

31 July 2023

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरु। स्थानीय विश्व जागृति मिशन की बेंगलूरु शाखा द्वारा सुधांशु महाराज की निश्रा में चल रहे अमृत ज्ञान वर्षा के आखिर दिन रविवार को जयनगर स्थित पूर्णिमा कन्वेंशन सेन्टर में पूर्व एसीपी मुनिरत्ना, जगदीश गिलड़ा एवं निरंजन सारडा शामिल हुए। व्यास पूजन श्यामसुन्दर सुल्तानिया द्वारा सम्पन्न हुआ।

30 July 2023

‘भगवान का गीत है गीता’: सुधांशु महाराज

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरु | विश्व जागृति मिशन के बेंगलूरू मण्डल के द्वारा आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को मिशन के संस्थापक सुधांशुजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गीत ही गीता है। सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा पसन्द किया जानेवाला ग्रंथ श्रीमद्भगवतगीता है। कर्तव्य की दीक्षा, सन्तुलन बनाने की शिक्षा, अमृतमय ज्ञान का भोजन तथा शरणागति की विधि हमें गीता से प्राप्त होती है। सम्पूर्ण संसार के हित के लिए करुणा करके भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को दिया। वेद पुराण, उपनिषद, नीति ग्रंथ, रामायण, गीता एवं महाभारत में धर्ममय जीवन की व्याख्या है। गीता के प्रथम अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि जीवन में अगर कभी दुःख, पीड़ा एवं निराशा आ जाए तो उसे भी अपनी ताकत बनाकर सफलता का मार्ग बनाओ।

28 July 2023

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरू। विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में जाने माने सुधांशुजी महाराज के मुखारविंद से ‘अमृत ज्ञानवर्षा’ का चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। पहले दिन राजनकुंटे स्थित श्रीधाम आश्रम में सुधांशुजी महाराज ने सत्य के मार्ग पर चलने की सलाह देते हुए कहा कि मानव बुद्धिजीवी है और उसे विवेक से काम लेना चाहिए। सद्मार्ग शुरू में तो बहुत कठीन होता है परन्तु अंत में सुखद फलदायी होता है। संतश्री ने कहा कि सत्य को कोई पराजित नहीं कर सकता। व्यक्ति को सत्य मार्ग पर चलने में कठिनाई जरूरी आती है परन्तु लम्बे अंतराल में व्यक्ति को सुख मिलता है। सत्य हमेशा शाश्वत होता है, सत्य को छिपाया जा सकता है परन्तु उसे प्रकट होने से भी रोका नहीं जा सकता।

21 July 2023

स्टाफ रिपोर्टर- भुंतर : प्रदेश में बरसात की तबाही से मिले जख्मों पर मरहम लगाने के लिए प्रदेश सरकार के राहत कोष में विश्व जागृति मिशन ने अपना सहयोग दिया है। संगठन ने प्रदेश के राहत कोष को दस लाख रूपए की राशि सौंपी है। जागृति मिशन के प्रदेश ईकाई के सदस्यों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की है और उन्हें दस लाख रूपए की राशि का चैक सौंपा। इस मौके पर शिमला ईकाई के प्रधान हरी चंद गुप्ता, सुंदरनगर के प्यारे लाल गुप्ता, मंडल के सहसंयोजक अखिलेश कपूर, कुल्लू मंडल के प्रधान पवन गुप्ता, मंडी मंडल प्रधान कश्मीर चंद ठाकुर, घुमारवीं मंडल के प्रधान सतीश गोस्वामीख् पालमपुर मंडल के प्रधान रविंद्र भारद्वाज, शिमला ईकाई के नवीन गुप्ता, रजीव कुठियाला विशेष तौर मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने इस दौरान मुख्यमंत्री को आश्वस्त करवाया कि आपदा की इस घड़ी में जागृति मिशन सरकार के साथ खड़ा है। जरूरत आने पर और भी मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मदद करने के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया है।

18 July 2023

सवेरा न्यूज / विनोद पांचाल पानीपत, 17 जुलाई : परमपूज्य सुधांशु जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन पानीपत द्वारा परिवार जोड़ो अभियान के अंतर्गत आज आहूजा हॉस्पिटल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। डा. जगजीत आहूजा ने मीटिंग में बताया की महाराज जी चाहते हैं सभी परिवार के सदस्य मीटिंग में भाग लेते विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल के सदस्य। (मोहन लाल) एकजुट होकर पूजा पाठ करें, अपने परिवार में बच्चों को अपने अच्छे संस्कार भी दें। कार्यकारी प्रधान यश पाल चौधरी ने बताया कि इसके लिए समय समय पर मीटिंग्स और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर आचार्य रत्नेश त्रिपाठी, राम नारायण रावल, इंदर चुघ, रमेश आर्य, गणेश, आर के सेठी, राम निवास, गिरीश, सालिक राम, मंजू रावल, कांता छाबड़ा, नीलम दत्ता, वीना चुघ व रानी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

17 July 2023

बक्करवाला स्थित आनंदधाम में विश्व जागृति मिशन के विशाल प्रांगण में स्थापित द्वादशलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार को भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस पावन अवसर पर मिशन के संस्थापक अध्यक्ष गुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने शिव भक्तों एवं कांवड़ियों की उपस्थिति में शिव वरदान तीर्थ स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग, तिरुपति बालाजी, कुबेर श्रीयंत्र आदि विग्रहों का लोकार्पण वेदमय ध्वनि के साथ किया। मंदिर परिसर में वैदिक विद्वान विश्वकल्याणार्थ शतचंडी यज्ञ में आहूतियां प्रदान कर रहे हैं। भोलेबाबा के जयघोष से संपुर्ण वातावरण शिवमय सा प्रसीत हो रहा है। श्रावण मास शिवकथा के महत्व पर गुरुदेव सुधांशु महाराज ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर भोले बाबा की कथा के रसपान से संपूर्ण कष्ठों का निवारण हो जाता है।

16 July 2023

नई दिल्ली (एसएनबी)। सावन मास में विश्व जागृति मिशन की ओर से आनंदधाम आश्रम आयोजित शिव महोत्सव में वैदिक विद्वान, भोले बाबा के जयघोष के साथ कांवड़ियों व भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां स्थापित 12 ज्योर्तिलिंग, पशुपतिनाथ मंदिर, श्रीराम दरबार, व माता वैष्णोदेवी का गुफाओं वाले मंदिर के दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस पावन अवसर पर गुरुदेव सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

12 July 2023

विश्व विख्यात संत पूज्य सुधांशु जी महाराज और डा. अर्चिका दीदी के पावन सान्निध्य में आनन्दधाम आश्रम, बक्करवाला में सावन के पावन महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए 9 दिवसीय शिव आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 9 से 17 जुलाई 2023 तक होने वाला है जिसके तहत भक्तों के द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वटवृक्ष पूजन, रुद्राभिषेक, स्त्रोत पाठ, महामृत्युंजय जाप, शिव पंचाक्षर जाप, भजन आदि किए जा रहे हैं।

07 July 2023

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लाने की तैयारी के मध्य अब देश के प्रतिष्ठित साधु संतों से भी राय शुमारी का सिलसिला तेज हो गया है।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को विश्व जागृति मिशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात कथा वाचक आचार्य सुधांशु जी महाराज ने यूसीसी का समर्थन करते हुए इसे देश की गति देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विजन स्पष्ट है वह वशुधैव कुटुम्बकम्, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, अनेकता में एकता वाले भारत को संसार के पटल पर अंकित कर रही है । आजादी की अमृत काल की इस बेला में यूसीसी यानी यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) का लागू होना देशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।

Ref: Rastriya Sahara E-paper

05 July 2023

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार ने रोहिणी के 12 सेक्टर में विश्व जागृति मिशन की ओर से बुद्धि पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित चार दिवसीय सत्संग समारोह में हिस्सा लिया और आचार्य सुधांशु जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस मौके पर एस. जयशंकर ने कहा कि यह पवित्र दिन हमें सदैव याद रहता है, मैं, जहां भी बेशक कितना भी व्यस्त क्यों न रहूं कुछ पल निकालकर अपने श्रद्धेय गुरुदेव को याद करता हूं उनका आशीर्वाद लेता हूं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रगाढ़ करने का अवसर है। उनके साथ भाजपा के गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को आचार्य सुधांशु जी महाराज से आशीर्वाद लेते विदेश मंत्री ए प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, क्षेत्रीय विधायक विजेंद्र गुप्ता, सांसद हंसराज हंस समेत कई गणमान्यों ने आचार्य सुधांशु जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

30 June 2023

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल द्वारा सोमेश्वरा बंग्लोज के पीछे, सुडा पानी टंकी के पास, उधना मगदल्ला रोड सूरत में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन रविवार 2 जुलाई 2023 से आचार्य राम कुमार पाठक के सानिध्य में किया गया है ।

लोक विख्यात संत सुधांशु जी महाराज के प्रिय शिष्य आचार्य राम कुमार पाठक ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सुबह 10:00 से 12:00 तक भजन कीर्तन, सत्संग, गुरु पादुका पूजन, आरती एवं प्रसाद का आयोजन होगा।

25 June 2023

The two-day Gurupurni- ma Mahotsav Satsang of world-renowned Saint Shri Sudhanshu Ji Ma- haraj began at Shivdham Ashram here on Saturday with the lighting of lamps and Vyas Pujan ritual. Sudhanshu Ji Maharaj said in his discourse that people should listen to the voice of their souls. The way Hanuman ji has kept Lord Ram inside his heart, you should also keep your Guru in your heart. After waking up early in the morning, we should first take the name of the Guru.

2 June 2023

चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग के पहले दिन बोले विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु जी

विश्व जागृति मिशन द्वारा सुंदरनगर के जवाहर पार्क में आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग के पहले दिन संध्याकालीन सत्र में प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु जी ने कहा कि जीवन में उतार- चढ़ाव के बीच संतुलन बनाना ही योग है। 

3 June 2023

ऋषि शुकदेव की धरा सुकेत में वैभव यज्ञ मंत्रोच्चारण के संग डाली गई आहुतियों के साथ जैसे ही ओम का शंखनाद हुआ, समूचा आकाश श्रद्धालुओं के ओम के उच्चारण के साथ गूंज उठा। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में चल रहे सुधांशु महाराज के विराट सत्संग में श्रद्धालुओं ने वैभव यज्ञ में आहुति डाली।

श्रद्धालुओं के साथ सुधांशु महाराज भी दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचे। शुक्रवार सुबह के भजन कीर्तन के बाद शुरू हुआ वैभव यज्ञ पंडाल में अंतिम पंक्ति तक उपस्थित श्रद्धालु द्वारा डाली गई आहुति के साथ संपन्न हुआ ।

4 June 2023

विश्व जागृति मिशन के सौजन्य से सुंदरनगर के जवाहर पार्क में जारी विराट भक्ति सत्संग के दूसरे दिन शुक्रवार सायं संध्याकालीन सत्र में सांसद प्रतिभा सिंह व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने संत सुधांशु जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर व्यास पूजन विश्व जागृति मिशन के प्रधान श्री प्यारे लाल गुप्ता व प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर द्वारा संत सुधांशु जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

5 June 2023

सुंदरनगर में आयोजित विराट सत्संग के अंतिम दिन वही ज्ञान की गंगा

विश्व जागृति मिशन के संस्थापक व संत शिरोमणि सुधांशु महाराज ने कहा कि ध्यान एवं योग के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने परमात्मा के निकट जाने के मार्ग प्रशस्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु का आगमन से जीवन धन्य हो जाता है और सारे कष्ट कलेश दूर होते हैं। उन्होंने भक्तों को पूजन के लिए विविध नियम और आसन भी बताए।

11 June 2023

सुधांशु महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना जरूरी नहीं होता। हमें कुछ पाने के लिए कुछ करना होता है। इंसान को तय करना होता है कि जीवन में क्या हासिल करना है। इसके लिए आंख बन्द करके कल्पना करना है।

12 June 2023

विश्व जागृति मिशन सत्संग समिति की ओर से विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग-ध्यान शिविर में योगविद् डा. अर्चिका दीदी ने श्वास लेने और श्वास छोड़ने की क्रिया से प्राण हमारे शरीर में प्रवाहित होता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि संविता शास्त्र में श्वसन को शारीरिक स्वास्थ्य का वर्धक दर्शाया है। ध्यान के साधक बैठने की मुद्रा पर अधिकार प्राप्त करने के अगले चरण में श्वसन पर ही अधिकार का अभ्यास करते हैं ।

12 June 2023

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर परसदा ब्रह्मलोक आश्रम में सद्गुरु सुधांशु महाराज ने कहा कि खुश रहना और खुश रखना ही जीवन है। जीवन रोने या माथा पीटने के स्वागत करना चाहिए। जीवन में लिए नहीं है। दुख को सिर पर ओढ़ना नहीं चाहिए। लेकिन होता इसके विपरीत है। अधिकांश लोग मौजूदा सुख को भूलकर दुख को याद करते रहते हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

16 June 2023

विश्व जागृति मिशन के पुणे मण्डल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पूर्व दो दिवसीय भक्ति सत्संग एवं गुरु दर्शन का आयोजन मनपा के श्री गणेश कला क्रीडा रंगमंच में आयोजन किया गया है।

13 June 2023

आचार्य सुधांशु महाराज के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव विश्व जागृति मिशन मुंबई द्वारा आयोजित इसका आयोजन (वरदान लोक आश्रम) काजुपाडा घोड़बंदर रोड थाने मैं 18 जून दिन रविवार सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक गुरु दर्शन पाद पूजन एवं सत्संग का आयोजन होगा।

3 June 2023

हिमालय की वादियों में भारत के अंतिम छोर पर स्थित पवित्र धार्मिक स्थल मानसरोवर झील जाने की इच्छा हर किसी की होती है, लेकिन वहां जाकर हिमालय पर्वत और झील के साक्षात दर्शन करने का अवसर सौभाग्यशालियाँ को ही मिलता है।

22 April 2023

Some of the main points discussed in this episode are: How does the Law of Karma work? Can God erase your Karmas? How do luck and karma work together? Can prayer erase the result of bad deeds? Why are Veda-Upanishads needed in today’s era? & more..

24 May 2023

संत शिरोमणि सतगुरु श्री सुधांशु महाराज 1- 4 जून तक सुंदरनगर स्थित जवाहर पार्क में अनुयायियों व धर्म प्रेमियों को अपने आर्शीवचनों से निहाल करेंगे। विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस भक्ति सत्संग में हिमाचल प्रदेश के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली अनेक राज्यों से करीब 30 हजार की संख्या में अनुयायी अपनी हाजिरी लगाएंगे।

3 May 2023

विश्व जागृति मिशन मंडल की ओर से संत सुधांशु महाराज का अवतरण दिवस तीन दिवसीय उल्हास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। वेसू स्थित बालाश्रम में आचार्य रामकुमार पाठक के सानिध्य में मनाए गए उल्हास पर्व के दौरान सामूहिक संकीर्तन, हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय जाप, गुरु वंदना, पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए।

विश्व जागृति मिशन कुल्लू सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुधांशु महाराज के जन्मदिन के मौके पर फल और बिस्कुट वितरित किए। उनके साथ कारसेवा दल के सदस्य और मानवाधिकार सेवा संघ की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना शर्मा भी उपस्थित रही।

2 May 2023

बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा परम पूज्य सुधांशु जी महाराज का जन्म दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मिशन के प्रधान देवेन्द्र खंडेलवाल ने सभी गुरु भाई बहनों को महाराज जी के जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु से गुरुवर की लंबी आयु की प्रार्थना की। इस अवसर पर महामंत्री पवन अरोड़ा ने बताया कि जन्म दिन के शुभ अवसर पर शंखनाद आश्रम पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है संदीप मेहरा ने बताया कि दो मई से मंगलम स्वीट्स पर एक शीतल जल सेवा का कार्य 45 दिन के लिए शुरू किया जा रहा है।

इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन पवन अरोड़ा के निवास पर आई एम ए ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर में 26 द्र मोदी यूनिट गुरु भाई बहनों के द्वारा किया गया ।

सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में "भक्ति सत्संग" सात को

3 April 2023

परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्ति सत्संग का आयोजन विश्व जागृति मिशन, जयपुर मंडल की ओर से शुक्रवार 7 अप्रैल, शाम को जवाहर नगर स्थित एमपीएस स्कूल के तक्षशिला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

Read More >>

कथा वाचक सुधांशु जी महाराज पीलीकोठी के पास शुरू हुए चार दिवसीय भक्ति सत्संग के लिए पहुंचे

24 March 2023

मुरादाबाद – पीलीकोठी में सत्संग का शुभारंभ करते हुए महाराज श्री ने कहा कि यह देश धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ देश है। यह सदा समृद्ध रहेगा, किसी व्यक्ति की टिप्पड़ी से कुछ नहीं होता। हिन्दू समाज विशाल उदारता के लेकर जीता है और सबका सम्मान करता है।

Read More >>

Subscribe

* indicates required



/
( dd / mm )