धूमधाम से मनाया गया श्री सुधांशु जी महाराज का जन्मोत्सव

विश्व जागृति मिशन मंडल की ओर से संत सुधांशु महाराज का अवतरण दिवस तीन दिवसीय उल्हास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। वेसू स्थित बालाश्रम में आचार्य रामकुमार पाठक के सानिध्य में मनाए गए उल्हास पर्व के दौरान सामूहिक संकीर्तन, हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय जाप, गुरु वंदना, पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम हुए।

विश्व जागृति मिशन कुल्लू सदस्यों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुधांशु महाराज के जन्मदिन के मौके पर फल और बिस्कुट वितरित किए। उनके साथ कारसेवा दल के सदस्य और मानवाधिकार सेवा संघ की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना शर्मा भी उपस्थित रही।

[Best_Wordpress_Gallery id=”223″ gal_title=”Ullas Parv 2023 Paper”]