अभियान से जुड़ें और मिशन का हिस्सा बनें!​

अभियान से जुड़ें और मिशन का हिस्सा बनें!​

Parivaar Jodo Abhiyan pic

परिवार जोड़ो अभियान की शुरूआत

समाज में भौतिकवाद और आधुनिकता की आड़ में हो रहे नैतिक मूल्यों के पतन को देखते हुए पूज्य सद्गुरूदेव आचार्य सुधांशु जी महाराज ने समाज को जागरूक करने एवं टूटे बिखरे परिवारों में सनातन संस्कृति, धर्म और नैतिक शिक्षा के बीज बोकर उन परिवारों को फिर से जोड़ने के लिए 1 जनवरी 2023 को एक अभियान की शुरूआत की जिसे परिवार जोड़ो अभियान का नाम दिया।

परिवार जोड़ो अभियान क्या है?

  • एक – कदम संस्कृति, सभ्यता एवं  संस्कार  की ओर।
  • जुड़े संस्कार जुड़े परिवार

परिवार जोड़ो अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी?

  • अपने धर्म, संस्कृति, संस्कार और परंपराओं की उपेक्षा के कारण।
  • विकृत मानसिकता वाले टी.वी. सीरियल्स, गेमिंग एप्प, सोशल मीडिया आदि के दुष्प्रभाव तथा कान्वेंट कल्चर अपनाने के कारण।
  • धर्म परिवर्तन और लव जिहाद को रोकने के लिए।
  • बहुत से दीक्षित भाई-बहन किन्हीं कारणों से मिशन से दूर हो गए है उन्हें दुबारा से जोड़ने के लिए।
  • मिशन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों से सभी को एवं विशेषकर बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए।
  • बहुत से श्रद्धालु ऐेसे हैं जो महाराजश्री से ऑनलाइन या ऑफलाइन जुड़े हैं, महाराजश्री को सुनते हैं या महाराजश्री का साहित्य पढ़ते हैं और उनका अनुसरण भी करते हैं, लेकिन वे सभी मिशन के सेवा प्रकल्पों से जुड़े हुए नहीं है, उन सभी श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए।
  • आइये! समाज की भलाई के लिये पूज्य महाराजश्री के सपनों को साकार करें, इस अभियान से न केवल हमें जुड़ना है अपितु परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रो को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

परिवार जोड़ो अभियान से जुड़ने के लाभ

  • आपके बच्चे अपने धर्म को जानेंगे, परम्पराओं को जानेंगे, अपने संस्कारों को जानेंगे और संस्कारी बनेंगे।
  • परिवार के सदस्यों की भौतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति होगी।
  • परिवार के लोग एक दूसरे को समझेंगे घर टूटने से बचेंगे।
  • बच्चों के व्यक्तित्व, प्रतिभा, कैरियर विकास के लिए उन्हें विभिन्न क्रार्यक्रमों के साथ जोड़ा जायेगा।
  • बच्चों की प्रतिभाओं को मिशन के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
  • युवा वर्ग योग एवं ध्यान-साधना कार्यक्रमों से जुड़कर अपनी शारीरिक एवं आध्यात्मिक उन्नति को प्राप्त करेंगे साथ ही उन्हें अपना कैरियर चुनने और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
  • महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक भावनात्मक, आत्मिक विकास के लिये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई जायेगी।
  • इस अभियान से जुड़ने वाले परिवारों को जो लाभ मिलेगा वही लाभ प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से परिवार जोड़ो अभियान के प्रतिनिधियों को भी मिलेगा।

परिवार जोड़ो अभियान की योजनाएं - सभी मंडलों में :

Parivaar Jodo Abhiyan 6

बाल संस्कार केंद्रों का गठन।

Parivaar Jodo Abhiyan 5

महिला सशक्तिकरण दल का गठन।

vridha ashram

वृद्ध कल्याण क्लब का गठन।

अभियान से जुड़ें और मिशन का हिस्सा बनें!

Contact Us

Anand Dham Ashram, Bakkarwala Marg, Nangloi Najafgarh Road, New Delhi – 110041

+91 9312833252,  9868008852, 7011993020,  8826891951,

vjmparivarjodo@gmail.com

Find us on Social Media

Download Our App

Subscribe

* indicates required



/
( dd / mm )