‘भगवान का गीत है गीता’: सुधांशु महाराज

‘भगवान का गीत है गीता’: सुधांशु महाराज

दक्षिण भारत राष्ट्रमत dakshinbharat.com बेंगलूरु | विश्व जागृति मिशन के बेंगलूरू मण्डल के द्वारा आयोजित चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को मिशन के संस्थापक सुधांशुजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गीत ही गीता है। सम्पूर्ण विश्व में सबसे ज्यादा पसन्द किया जानेवाला ग्रंथ श्रीमद्भगवतगीता है। कर्तव्य की दीक्षा, सन्तुलन बनाने की शिक्षा, अमृतमय ज्ञान का भोजन तथा शरणागति की विधि हमें गीता से प्राप्त होती है। सम्पूर्ण संसार के हित के लिए करुणा करके भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का सन्देश अर्जुन को दिया। वेद पुराण, उपनिषद, नीति ग्रंथ, रामायण, गीता एवं महाभारत में धर्ममय जीवन की व्याख्या है। गीता के प्रथम अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि जीवन में अगर कभी दुःख, पीड़ा एवं निराशा आ जाए तो उसे भी अपनी ताकत बनाकर सफलता का मार्ग बनाओ।